फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे दीनदयाल उपाध्याय

Tue, 11 Feb 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा कार्यालय व 2300 बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। वह एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे। उनका सपना था कि देश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि 2300 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, महामंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय, केके श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तरबगंज संवाद के अनुसार मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार दूबे की अगुवाई में सभी बूथों पर समर्पण दिवस मनाया गया। तरबगंज चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से निधि समर्पित की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय, घनश्याम जायसवाल, संतोष दूबे, अमरेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें