फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खर-दूषण वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

Wed, 24 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज। रामलीला मैदान में मंगलवार को सूर्पणखा प्रसंग तथा खर-दूषण वध का मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतिदिन शाम छह बजे से शुरू होने वाली रामलीला में दिखाया गया कि वन में सूर्पणखा ने श्रीराम से प्रणय निवेदन किया। मना करने पर वह विवाद करने लगी तो लक्ष्मण ने उसकी कर्ण-नासिका काट दी। इस अपमान का समाचार जब रावण तक पहुंचा, तो उसने अपनी सेना के दो राक्षस खर और दूषण को प्रतिशोध के लिए भेजा। मंचन में भगवान श्रीराम और खर-दूषण के बीच हुए भीषण युद्ध को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। अंततः भगवान श्रीराम की दिव्य शक्ति से दोनों असुरों का वध हुआ।
विज्ञापन


खर-दूषण का वध होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। उसी समय रामलीला मैदान में विभिन्न झांकियों का आगमन हुआ, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित रहे। इस अवसर पर रामचरित्र महाराज, राजेंद्र सोनी, बरसाती लाल, रिंकू वर्मा, अभिषेक, अशोक, अनुज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें