फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव व दुकानों में लूट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2015 10:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शहर में हुए पथराव व उपद्रव के बाद से शहर के हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। शहर के किसी न किसी मोहल्ले में रात गहराते ही एक के बाद एक दुकानें फुंक रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शहर के हर एक मोहल्ले में 10 सदस्यीय शांति कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों के साथ दो-दो पुलिस कर्मियों की पूरी रात ड्यूटी लगाई जाएगी। ये टीम अपने-अपने मोहल्लों में रात में चौकीदारी करेगी। एसपी ने बताया कि दुकानों में लूट व पथराव करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर कोतवाली में प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के अमन में खलल डालने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एसपी ने कहा कि आग लगने के कारणों के लिए टीम बनाई जाएगी। एसपी ने बताया कि शहर के हर एक मोहल्ले में दस सदस्यीय शांति कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें मोहल्ले के 10 संभ्रांत लोगों के साथ ही दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये टीम रात में मोहल्लों में चौकीदारी करेगी। एसपी ने बताया कि दुकानों में लूट के आरोप में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर कोतवाली व स्वाट टीम ने मेवातियान मोहल्ले के रहने वाले अर्सी उर्फ मुसर्रफ, जिलानि, मुन्ना, राधाकुंड दर्जी मोहल्ला निवासी मुकरी उर्फ सहबान व कर्बला रोड नई बस्ती के रहने वाले छोटे उर्फ इकबाल को उपद्रव के दौरान पथराव व लूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट का चावल, दाल व घी बरामद हुआ है। डीएी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि शहर में अशांति हुई है। इसे फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पूरे साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें