प्राथमिक विद्यालय पारा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
करनैलगंज। भंभुआ के प्राथमिक विद्यालय पारा में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 मीटर दौड़ में उस्कापुर की आराध्या और पारा के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया।
ज्ञानेश सोनी और कृष्ण कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राथमिक स्तर की कबड्डी के बालक वर्ग में पारा और बालिका वर्ग में उस्कापुर की टीम विजेता रही। खो-खो में पारा के बच्चों ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर की 200 मीटर दौड़ में आंचल मिश्रा और फिरोज आलम पहले स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय उल्लहा की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार, सतीश कुमार, कमल किशोर सिंह, रवि प्रताप सिंह, अनुज, शैलेंद्र, दविंदर कौर, लक्ष्मी तिवारी, शिवराम और सुशील आदि मौजूद रहे। समापन पर आलोक दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। (संवाद)