सेवानिवृत्त 126 शिक्षकों को गीता भेंटकर किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खंड शिक्षाधिकारी रुपईडीह ने शुक्रवार को 25 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 शिक्षक नदारद मिले। खंड शिक्षाधिकारी ने नदारद शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। खंड शिक्षाधिकारी बताया कि तीन दिवस में नदारद रहने का सही कारण न बताने पर इन शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगी।
खंड शिक्षाधिकारी रुपईडीह अविनाश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने पंडरीकृपाल शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडरीकृपाल का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुदेशक नाजमी बानौ, भावना सिंह, अर्चना सिंह नदारद मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय प्रथम बंद मिला। मगर साढ़े आठ बजे सहायक अध्यापक ममता श्रीवास्तव विद्यालय पहुंची। खंड शिक्षाधिकारी ने नदारद शिक्षिका ममता को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय जमुनही हरदोपट्टी में सहायक अध्यापक राजीव शर्मा अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय छोटी जमुनही में शिक्षामित्र ममता अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौरा में सहायक अध्यापक रामकुमार अनुपस्थित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरी परिहार की प्रधानाध्यापिका मिथिलेश सिंह अनुपस्थित मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय पचुरर्खी मनोहरजोत में सहायक अध्यापिका मेधा वर्मा अनुपस्थित मिलीं। खंड शिक्षाधिकारी ने सभी अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही मेधा वर्मा का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुपईडीह में सहायक अध्यापक अतुल तिवारी अनुपस्थित मिले।