फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रजत के नाम एक और रिकाॅर्ड

Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के बॉडी बिल्डर रजत कौशल ने एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने हैदराबाद में आयोजित फिटनेस एक्सपो-2024 में चौथा स्थान प्राप्त किया। एशिया स्तर की इस प्रतियोगिता में पूरे देश के बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा ली थी। जिसमें पहला स्थान हैदराबाद के ही रजत गौड़ा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

रजत ने बताया कि 24, 25 व 26 अक्तूबर को हैदराबाद में फिटनेस एक्सपो-2024 का आयोजन हुआ था। जिसमें सब जूनियर मेंस फिजिक, जूनियर मेंस फिजिक, जूनियर क्लासिक फिजिक, जूनियर बॉडी बिल्डिंग सहित कई चरण में प्रतियोगिता हुई। उक्त प्रतियोगिता एशिया स्तर की थी। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सीनियर मेंस फिजिक में उन्हें एशिया स्तर पर चौथा स्थान मिला है।
इसके पूर्व वह 13 व 14 अक्तूबर को राजस्थान में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में फिजिक क्लासिक व ओपन बॉडी बिल्डिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए रजत सम्मानित किए गए थे। गोंडा, लखनऊ, दिल्ली समेत कई स्थानों पर हुई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह बेहतर बॉडी बिल्डर के तौर पर सम्मानित किए जा चुके हैं। रजत का कहना है कि अच्छी सेहत के लिए सभी को प्रतिदिन एक घंटे तक मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ जिम में ही नहीं, घर के कार्यों में भी लोग मेहनत करके फिटनेस दुरुस्त रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें