फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुमार पांडेय बने मंडल के नये जेडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शासन ने अनिल कुमार पाण्डेय को देवी पाटन मण्डल के ज्वॉइंट डवलेपमेण्ट कमिश्नर (जेडीसी) पद पर तैनाती दी है। जेडीसी अनिल कुमार पाण्डेय ने मण्डल मुख्यालय पर अपना पदभार संभाल लिया है। नये जेडीसी इससे पहले लखनऊ के राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन में ज्वाइंट मिशन डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से संचालित विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास खण्डों की ओर से कराये गये पीएम आवास, मनरेगा, एएलआरएम, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को गति देने के लिए इनके कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया मण्डलायुक्त के दिशा निर्देशन में शासन की ओर से संचालित विकास परक योजनाओं को तेज किया जाएगा। खामियों को ठीक करने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास कार्यो का लाभ जनता को मिले कार्य धरातल पर दिखाई दे इसको ध्यान में रखकर विकास कार्यों की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें