फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाता न खुलने पर नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के शीशामऊ ​स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर महिलाओं से बात करते विधायक अजय सिंह। - स
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। खाता खुलने में आ रही दिक्कतों से परेशान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुक्रवार को बैंक का घेराव कर प्रदर्शन किया। विधायक अजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

करनैलगंज ब्लॉक के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा शीशामऊ में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित हो गईं। बैंक का घेराव किया तथा बैंककर्मियों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन लोगों को खाता खुलवाने के लिए कई दिन से बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बावजूद बैंककर्मियों द्वारा सर्वर का बहाना बताकर लौटाया जा रहा है। ग्राहकों से सही ढंग से बात नहीं की जाती है। महिलाओं की भीड़ देखकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। शाखा प्रबंधक से वार्ता कर समूह की महिलाओं का खाता प्राथमिकता से खोलने को कहा। शाखा प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं को खाता खोलने के लिए समय देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें