परसपुर (गोंडा)। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोगों को चोटें आई हैं। ग्राम नंदौर रेती बरदही निवासी शेर बहादुर ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार रात गांव के ही चार लोग अभद्रता कर लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। बचाने आए राजबहादुर, राम व मुन्ना को भी पीट दिया। शेरबहादुर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के राजबक्श ने भी बताया कि इसी विवाद को लेकर तीन लोग लाठी से पीटने लगे। शोर मचाने पर धमकी देते चले गए। राजबक्श की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।