फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से गुस्साए लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले में विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बिहटाहलबल गांव निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्र ने बताया कि ग्राम मल्हीपुर निवासी फूलचंद के बेटे धर्मेंद्र उर्फ सोनू के साथ उसने अपनी बहन संजू मिश्रा (26) की शादी 30 अप्रैल 2021 को की थी। बहनोई धर्मेंद्र उर्फ सोनू मनकापुर कस्बा के गायत्री नगर मोहल्ला में आरपी इंटर कॉलेज के पास परिवार के साथ रहता था।
शादी के कुछ दिनों बाद से उसकी बहन संजू को दहेज में ऑल्टो कार की मांग को लेकर मारता पीटता था। अभिषेक के मुताबिक, प्रताड़ना के बारे में संजू फोन पर बताती रहती थी। अभिषेक का आरोप है कि गुरुवार शाम उसके बहनोई धर्मेंद्र ने फोन करके बताया कि संजू की तबियत बहुत खराब है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब अस्पताल पहुंचा तो संजू मृत मिली और ससुराल वाले भाग गए थे।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को संजू की मौत से गुस्साए मायके वालों ने भारी संख्या में पहुंचकर कोतवाली गेट पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ संजय तलवार के कार्रवाई के आश्वास पर लोग माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
अभिषेक की तहरीर पर, पुलिस ने पति धर्मेंद्र उर्फ सोनू मिश्रा, ससुर फूलचंद मिश्रा, सास सुषमा, जेठ शिवप्रकाश, जेठानी खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें