मीटिंग से भतीजे के साथ लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व उसके भतीजे को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाश कार्यकर्त्री की सोने की चेन व अंगूठी तथा उसके भतीजे मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रेेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद ग्रिंट निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मांडवी दुबे ने बताया कि बुधवार को वह अपने भतीजे सूरज के साथ विभागीय मीटिंग में उतरौला गई थीं। मीटिंग से दोपहर तीन बजे लौटते समय बरमभरिया नगरिया गांव के पास नहर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सूरज की बाइक रोक ली।
बदमाश मांडवी की सोने की चेन तथा अंगूठी व भतीजे सूरज का मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। मांडवी ने मामले की सूचना उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।