भाजपा तथा विपक्षी दलों की ओर से मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। अपराधियों तथा हिस्ट्रीशीटरों को राजनीतिक मंच पर संरक्षण दिया जा रहा है। मेरे ऊपर लगाये जा रहे सारे आरोप पूरी तरह से झूठे व निराधार है।
यह बातें मंगलवार को उतरौला क्षेत्र के सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने बलरामपुर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
विधायक ने कहा कि जो लोग मेरे ऊपर क्षेत्र का विकास न कराने का आरोप लगा रहे है उन्हीं की ओवरलोड गाड़िया क्षेत्र की सड़कों का सत्यानाश कर रही है।
जिला पंचायत सदस्य विद्या देवी के पति ज्ञानचंद्र के बारे में कहा कि उनका परिवार दूसरों की संपत्ति हड़पने में माहिर है। परिवार के लोग मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विधायक ने यह भी कहा कि सोमवार को सादुल्लाहनगर में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बाहरी लोग बुलाए गए थे।
विधायक ने दावा किया कि मेरे ऊपर विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच करा ली जाए सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।