फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आनंद विहार–सहरसा स्पेशल ट्रेन का गोंडा में होगा ठहराव

Thu, 30 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है, इसका लाभ गोंडा के यात्रियों को भी मिलेगा। इस ट्रेन का गोंडा स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
विज्ञापन

सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन गोंडा स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में आनंद विहार से सहरसा जाने वाली ट्रेन गोंडा स्टेशन पर शाम 16:30 बजे ठहरेगी। इससे दिल्ली और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। गोंडा से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें