फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में मासूम की मौत, दादा व मां गंभीर

Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज/डुमरियाडीह। कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक से अपने दादा व मां के साथ जा रहे मासूम की मौत हो गई। उसकी मां और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अनभुला गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता मंगलवार को अपने पौत्र आयुष्मान (4) का इलाज कराने के लिए बहू संजू गुप्ता के साथ बाइक से कस्बे में गए थे। उपचार कराकर लौटते समय हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार करने के लिए वह यातायात कम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी नवाबगंज की ओर से रबर मोल्ड ईंटें लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में आयुष्मान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राधेश्याम व संजू को भी काफी चोटें आईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने आयुष्मान को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक में टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मृतक आयुष्मान के पिता लाल बहादुर सूरत में मजदूरी करते हैं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें