गोंडा। नई दिल्ली से बरौनी जा रही 12554 वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बुधवार की सुबह मैजापुर रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। जिससे ट्रेन तकरीबन एक घंटे तक मैजापुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही।
इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगे इलेक्ट्रॉनिक इंजन को बदलने के लिए एक घंटे तक दूसरा इंजन नहीं मिल सका। एक घंटे बाद दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार नेे बताया कि दूसरा इंजन मिलने में समय लगने के कारण ट्रेन संचालन में देरी हुई।