फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनोरमा नदी और ताड़ी नाले के पुनर्जीवन के लिए बनेगा एक्शन प्लान

Thu, 30 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक की ग्राम पंचायत तिर्रेमनोरमा स्थित मनोरमा नदी एवं ताड़ी नाले के पुनर्जीवन एवं जीर्णोद्धार के लिए जल्द ही एक्शन प्लान तैयार होगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार गुप्ता व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नदी एवं नाले की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह मार्ग, अतिक्रमण, गाद जमाव तथा तटबंधों की स्थिति को देखा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनोरमा नदी और ताड़ी नाले के पुनर्जीवन के लिए समग्र कार्ययोजना समयबद्ध रूप से तैयार करें। जिसमें जल संरक्षण, तटबंध सुदृढ़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, सफाई एवं गहरीकरण जैसे कार्य शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल भौतिक संरचना के सुधार तक सीमित न रहकर पर्यावरणीय संतुलन एवं स्थानीय जनजीवन को सशक्त करने का माध्यम बने। इस मौके पर डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, एक्सईएन ड्रेनेज मयंक कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय योजनाओं एवं संसाधनों का समन्वय करते हुए नदी के पुनर्जीवन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जल्द ही स्थानीय ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे।
निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी


गोंडा। निर्माण श्रमिकों के हित में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब श्रमिक 15 नवंबर तक नवीनीकरण करा सकेंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि गत चार वर्ष या उससे अधिक अवधि से श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण नहीं कराया है। पहले 15 अक्तूबर तक नवीनीकरण कराना था। श्रमिकों की संख्या अधिक होने और तकनीकी कारणों से कई श्रमिकों का नवीनीकरण न हो पाने के चलते अब यह अवधि एक माह बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें