फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अमृत भारत एक्सप्रेस का गोंडा में भी होगा ठहराव

Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। आते व जाते समय ट्रेन का ठहराव भी होगा। इससे पंजाब, बिहार, पूर्वांचल और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प भी मिलेगा।

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से किया जा रहा है। वहीं, वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। अमृतसर से चलकर यह ट्रेन जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और सीतापुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:50 बजे गोंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, अररिया और सिलीगुड़ी होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी तक जाएगी। वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर ट्रेन दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे गोंडा पहुंचेगी और यहां से सीतापुर, बरेली, सहारनपुर, लुधियाना होते हुए अमृतसर तक जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 साधारण द्वितीय श्रेणी, आठ शयनयान, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे। ट्रेन के संचालन से गोंडा सहित देवीपाटन मंडल के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें