फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी के एनबीएसयू वार्ड में नहीं मिला एसी

Wed, 20 May 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वाड का निरीक्षण करतीं अपर निदेशक।
विज्ञापन
बेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल रहा है। नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनबीएसयू) में एसी-पंखे नदारद हैं। एडी हेल्थ अल्पना रानी गुप्ता ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया तो अव्यवस्थाएं खुलकर सामने आ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थिति पंजिका, टीकाकरण और एनबीएसयू सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूताओं से बात की तो दावों की हकीकत सामने आ गई। डिंगूरापुर से आई प्रसूता शिवांशी, निहालपुर की ललिता और दुर्जनपुर की प्रीति ने बताया कि अस्पताल से उन्हें भोजन या दूध नहीं दिया गया है। पता चला कि बीते एक माह से सीएचसी में भोजन व्यवस्था ठप है। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भूखे रहना पड़ता है।

भर्ती लोगों के लिए तीमारदारों को बाहर से खाने का इंतजाम करना पड़ता है। एनबीएसयू वार्ड की स्टाफ नर्स कविता माथुर ने बताया कि वार्ड में एसी लगाने का प्रावधान है। गर्मी में बिना एसी के नवजात की देखभाल करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें