फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अमित आज संभालेंगे देवीपाटन रेंज की कमान

Mon, 02 Dec 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डीआईजी अमित पाठक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन रेंज की पुलिसिंग में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। लखनऊ पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात डीआईजी अमित पाठक को देवीपाटन रेंज की कमान सौंपी गई है। वह मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


निवर्तमान डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मार्च 2023 में देवीपाटन रेंज की कमान संभाली थी। विभागीय कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्होंने निष्पक्ष तरीके से कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित पाठक मंगलवार को देवीपाटन रेंज की कमान संभालेंगे। जबकि डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।


एसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार को नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक और मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र को एक-दूसरे के स्थान पर तबादला किया है। मनकापुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार को नगर कोतवाली में पदभार ग्रहण किया। जबकि मनोज कुमार पाठक छुट्टी पर होने के चलते मनकापुर कोतवाली का चार्ज नहीं ले सके। माना जा रहा है कि मारपीट के मामले में मनकापुर विधायक की नाराजगी के बाद एसपी ने कोतवाल का कार्य क्षेत्र बदला है। संतोष कुमार मिश्र गत 13 फरवरी से मनकापुर कोतवाली में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें