फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: म्यांमार से वतन वापसी की खुशियों के बीच जुबां खामोश

Wed, 12 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आंखों में सुनहरे भविष्य का सपना लेकर म्यांमार गए जिले के तीन युवा बुधवार को घर वापसी के बाद भी खामोश हैं। कोई बोलने से कतरा रहा है तो कुछ खुदको मित्रों व रिश्तेदारों के यहां छिपा रहा है। परिजन भी चुप हैं। कुरेदने पर बस इतना बताया गया कि कंपनी ने कुछ भी बोलने से मना किया है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय थाने के साथ अभिसूचना इकाई को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जबरन साइबर अपराध कराती थी चीन की कंपनी
मनकापुर (गोंडा)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेझरिया पटीठ निवासी रामबान सिंह उर्फ राजन ने बताया कि उनका छोटा भाई अभिमन्यु सिंह ऑनलाइन चैटिंग में किसी एजेंट के संपर्क में आया। डाटा एंट्री कार्य के लिए उसे ऑफर दिया गया। 75 हजार रुपये के पैकेज पर बात तय हुई। इसके बाद 28 जनवरी को अभिमन्यु बैंकॉक गया। साथ में बिहार के मनीष व नवाबगंज के सुनील सिंह भी थे। कुछ दिन बाद एजेंट ने सभी को म्यांमार भेज दिया। वहां चीन की एक कंपनी ने जबरन साइबर क्राइम करवाना शुरू कर दिया। भारत सरकार की दखल पर म्यांमार से सभी को वापस लाया गया।

सभी को वापस कर दिया
म्यांमार से वापस लौटे नवाबगंज के जलालपुर गांव निवासी सुनील कुमार के भाई अनिल ने बताया कि सुनील होटल मैनेजमेंट का कोर्स किए हैं। उनके एक मित्र पहले से म्यांमार में हैं। उनसे फोन व वाट्सएप के माध्यम से बात होती थी। उन्होंने नौकरी के बाबत जानकारी दी थी। वहां जिस कंपनी में काम करते थे, उसकी बगल वाली कंपनी पर कार्रवाई की गई। इसके बाद उनके भाई की भी कंपनी को बंद करके वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


हम कुछ नहीं बता सकते
-टिकरी क्षेत्र के देवीनगर निवासी स्नातक पास सोनू 16 सितंबर को म्यांमार गया था। वहां से थाईलैंड भेज दिया गया। परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया गया। पिता कोकिल प्रसाद के अनुसार उसे वहां बंधक बना लिया गया था। मंगलवार की सुबह बात हुई थी, जिस पर सोनू ने घर आने की बात कही थी। अभी तक आया नहीं है। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता सकते हैं। पड़ाेसी डॉ. शोभित श्रीवास्तव भी अभी सोनू के घर न आने की बात कही।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें