साइकिल सवारयुवक के पिता
ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बुधवार को नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने बताया कि धर्मनगर भोदरपुर निवासी
प्रसूता रीता देवी (30) को 108 नंबर की एंबुलेंस गाड़ी लेकर जिला महिला
अस्पताल आ रही थी।
रास्ते में डोलिया पुल के निकट गाड़ी की
स्टेयरिंग फेल हो गई। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा रहे
साइकिल सवार हरवशपुर निवासी दंपती शहाबुद्दीन व कलीमुन्निशा को ठोकर मारते
हुए खाई में उतर गई। एंबुलेंस में सवार प्रसूता रीता देवी तथा उनकी सहयोगी
भानमती, संवारी व शांति देवी भी घायल हो गईं। घटना में घायल सभी लोगों को
इलाज के लिए जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहगीर
शहाबुद्दीन के पिता रमजान अली ने नगर कोतवाली में एंबुलेंस चालक के खिलाफ
तहरीर दी है। रमजान का आरोप है कि चालक द्वारा तेज गति से गाड़ी चलाने के
कारण हादसा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।