फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा शहर के अंजुमन इमामबाड़ा स्थित मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ते शिया हजरात। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा की नमाज अदा की गई। लोगों ने मस्जिदों में जाकर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए नमाज पढ़ी। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

शहर के छावनी मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। वहीं अंजुमन इमामबाड़ा में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान सभी ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। करनैलगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा की नमाज पुलिस व्यवस्था के बीच अदा की गई। एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय समेत पुलिस की तमाम टीमें क्षेत्र में भ्रमण पर लगी रहीं। दिन में 11 से दोपहर 2 बजे के बाद तक मस्जिदों के बाहर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच नमाज अदा हुई। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र की भी जांच हुई।
इटियाथोक बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई। बाजार की तीन मस्जिदों के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के हर्रेयाझूमन, एकडंगा, बैजपुर, कुकरिहा, धर्मेई, महाराजगंज बाजार सहित अन्य स्थानों पर रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। खरगूपुर नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नावा दरगाह, बिशुनापुर, हुसैन नगर, मौलागंज, केसई पुरवा आदि स्थानों पर रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी गई। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की 16 मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। एसडीएम कुलदीप सिंह व सीओ संसार सिंह राठी बरौली बाजार में नमाज के दौरान मौजूद रहे। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मस्जिदों पर पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें