गोंडा। अब कोटेदारों को वितरण दिवस पर राशन के साथ ई-पॉस मशीन से केरोसिन का भी वितरण करना होगा। प्रदेश के खाद्य आयुक्त ने ई-पॉस मशीन से ही मिट्टी तेल का वितरण कराने का आदेश दिया है। इस पर डीएसओ वीरेंद्र कुमार महान ने सभी कोटेदारों को निर्देश दिया है कि दिसंबर में वितरण किये जाने वाले मिट्टी के तेल का उठान सभी कोटेदार समय से कर लगें। ताकि वितरण दिवस पर राशन के साथ ई पॉस मशीन से तेल का भी वितरण किया जा सके।
उचित दर विक्रेताओं को अब कार्डधारकों को ई-पॉस मशीन से मिट्टी तेल का वितरण करना होगा। सभी थोक मिट्टी तेल विक्रेता तेल कंपनियों के टर्मिनल से समय से तेल की उठान करेंगे। दिसंबर के लिए सभी-सभी उचित दर विक्रेताओं को 21 नवंबर से 31 नवंबर तक उठान किये जाने का निर्देश दिया है।
मिट्टी तेल का वितरण दिसंबर के वितरण दिवस पर पांच तारीख को ई-पॉस मशीन से वितरण करना होगा। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी वीरेंद्र कुमार महान ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं को समय से तेल का उठान करने को निर्देश दिया गया है। केरोसिन उन कार्डधारकों को नहीं मिलेगा जिनके पास रसोई गैस व बिजली कनेक्शन में से कोई एक होगा।