फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र न देने का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरा में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक पहुंचे दो दावेदारों ने नामांकन पत्र नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र लेने पहुंचे राहुल यादव व अंकित जायसवाल ने बताया कि सुबह दस बजे से खड़े हैं, लेकिन नामांकन पत्र नहीं दिया गया। जबकि गांव के एक व्यक्ति को कई सेट नामांकन पत्र दे दिया गया। एडीओ पंचायत नंदकुमार ने बताया कि नामांकन पत्र खत्म हो गए हैं, देर शाम मंगवाकर दोनों को दे दिए गए हैं। सदस्य पद के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
डुमरियाडीह संवाद के मुताबिक वजीरगंज विकासखंड के खानपुर में प्रधान पद व वजीरगंज में सदस्य के एक पद पर उपचुनाव होना है। बृहस्पतिवार शाम तक एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई। एडीओ आईएसबी कृष्णकुमार व एडीओ कृषि त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि आठ फरवरी की शाम चार बजे तक नामांकन पत्र खरीदने की समयसीमा है। 10 तथा 11 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी होगी। उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। मतदान 19 तथा मतगणना 21 फरवरी को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें