फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तुलसी ने लोकमंगल का दिया था संदेश

Wed, 19 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में तुलसीदास जयंती पर जयकारे लगाते चेयरमैन व अन्य। 
विज्ञापन
पसका। श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं से समाज को मर्यादा, समरसता, त्याग व लोकमंगल का संदेश दिया। उनका साहित्य मानवता व सदाचार से जुड़ा है। यह बात तुलसी जन्मभूमि न्यास और सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कही।
विज्ञापन


वह बुधवार को तुलसीधाम राजापुर (सूकरखेत) में आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने अयोध्या की तर्ज पर जन्मभूमि पर ‘तुलसी की पैड़ी’ बनाने की मांग की। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जन्मस्थली के विकास व प्रमुख मार्गों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने श्रीराम चरित मानस को आदर्श जीवन की प्रेरणा बताया। अखंड रामायण पाठ के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर कन्हैयालाल, हनुमान प्रसाद दुबे, ओम प्रकाश पांडेय, सांवल चौधरी, ओंकार, अशोक सिंह, तेजप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में मंगलवार को शुरू हुए रामचरितमानस अखंड पाठ का बुधवार को हवन-पूजन के साथ विश्राम हुआ। परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उधर, सहजौरा डीहा में भी तुलसी जयंती पर सुंदरकांड के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, नरेंद्र मिश्र, राजेश सिंह और पुष्पेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



प्रतिमा का कराया जीर्णाेद्धार, किया माल्यार्पण
परसपुर। भौरीगंज मार्ग स्थित तुलसी पार्क में बुधवार को चेयरमैन वासुदेव सिंह के नेतृत्व में लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। लोगों ने उनके रामभक्ति से ओतप्रोत साहित्य को याद किया। बता दें कि अराजक तत्वों ने प्रतिमा की नाक व कलम तोड़कर चेहरे पर हरा रंग पोत दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए चेयरमैन ने प्रतिमा का जीर्णाेद्धार कराया है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर सभासद अंशू शुक्ल, कृष्ण कुमार सैनी, राजू गुप्त, अनिल सोनी, राजू सैनी, सुभाष तिवारी, रमेश यादव, आदर्श शुक्ल, पारस नाथ गुप्त, मो. इरफान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें