गोंडा का विद्यार्थी अजय तिवारी सीबीएसई में अच्छे अंक पाने पर पंजाब में सम्मानित करते विधायक।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के खरगूचंदपुर गांव नकहा के सतीश तिवारी के पुत्र अजय तिवारी पंजाब के जिला जालंधर में 11 वी का छात्र है। अभी कुछ माह पहले दिल्ली सीबीएसई बोर्ड का रजिल्ट आया था जिसमें अजय तिवारी ने 85.8% अंक हासिल करके अपना और परिवार का नाम रोशन किया था। जिसके बाद सीजेएस पब्लिक स्कूल की तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कायर्क्रम में विधायक बावा हैनरी ने सम्मानित किया।
जिसमें युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एंव युवा नेता सुशील तिवारी के छोटे भाई व स्कूली छात्र अजय तिवारी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 85.8% प्रतिशत अंक लेकर पास की थी जिसे विधायक श्री बावा हैनरी ने सम्मानित किया। स्कूल की चैयरमैन नीना मित्तल, प्रिंसिपल रणबीर कौर आदि ने भी छात्र की प्रतिभा को सराहा। वहीं जिले के लोगों ने भी खुशी जताई है।