फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसीलदार के गलत क्रियाकलापों और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करके जिला प्रशासन को चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील के मुख्य गेट पर सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन के प्रति प्रशासन का यही रवैया रहा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उसके जो भी परिणाम होंगे उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटकर अफसर भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सभा को पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी दुबे, प्रद्युम्न शुक्ल, शेषमणि दुबे, दिनेश मौर्या ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, कौशल किशोर पांडेय, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, गौरी शंकर चतुर्वेदी, कृष्ण मुरारी मिश्र, मनोज श्रीवास्तव नीरज, ऋतुराज शुक्ल, भगवती प्रसाद पांडेय, मनोज सिंह, संतोषी लाल तिवारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें