फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत

Tue, 05 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह। फाइल फोटो 
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई। परसपुर थाना क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह (48) देर शाम तहसील से घर लौट रहे थे। रास्ते में पांडेचौरा के पास तेज रफ्तार ऑटो से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल पंकज को स्थानीय लोगों ने सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे से पंकज के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आशा सिंह, पुत्र अंश प्रताप सिंह (13), बेटी लक्ष्मी (26), साक्षी (20) व आराध्या (15) का रो-रोकर बुरा हाल है। करनैलगंज बार एसोसिएशन के मंत्री पवन कुमार शुक्ल ने बताया कि हादसे के समय पंकज हेलमेट पहने थे। गले पर चोट से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना करने वाले ऑटो की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें