फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार्रवाई के लिए प्रशासन को दी तीन दिन की मोहलत

Mon, 27 May 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंड़री कृपाल के मलारी पंचायत सचिव विजय कुमार की पिटाई के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की ओर से कार्रवाई के लिए प्रशासन को तीन दिन की मोहलत दी गई है। कार्रवाई न होने पर एक बार फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो सकता है।
विज्ञापन

वीडीओ अनूप श्रीवास्तव और सचिव यमुना प्रसाद की अगुवाई में शनिवार देर शाम विकास भवन में सीडीओ एम. अरुन्मोली से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई थी। सीडीओ से एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार की मारपीट के मामले में प्रधान पति व उनके बेटे और भतीजे समेत अज्ञात कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
इस दौरान कहा कि कार्यों के भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर पंचायत सचिव विजय कुमार को लात-घूसों से जमकर पीटा गया। जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि सीडीओ एम. अरुन्मोली ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें