फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्रों पर भेजा जाएगा प्रश्न-पत्र का अतिरिक्त सेट

Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए इस बार केंद्रों पर एक प्रश्न पत्र का एक अतिरिक्त सेट भी भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने के पांच दिन पूर्व केंद्रों पर प्रश्न-पत्र पहुंचाए जाएंगे। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सशस्त्र बलों व 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्न-पत्र रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 149 केंद्रों पर 95,150 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। शनिवार देर रात सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए बोर्ड की ओर से कड़ी निगरानी में प्रश्न-पत्रों की आपूर्ति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को सशस्त्र बलों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में पेपर सुरक्षित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लॉकर आलमारी में सुरक्षित कराया जाएगा।
इस बार प्रश्न-प्रत्रों को लेकर बोर्ड की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्रों का एक अतिरिक्त सेट रहेगा। इससे किसी भी आपातस्थिति से निपटने के साथ ही शुचिता भंग होने की स्थिति में दूसरे केंद्रों पर रखे गए अतिरिक्त सेट से भी परीक्षा कराई जा सकेगी। अतिरिक्त सेट के लिए बोर्ड की ओर से संबंधित थाने के प्रभारी व थानाध्यक्ष की निगरानी में चाबी रखी जाएगी।
विज्ञापन



तैयारियों की समीक्षा के साथ बनाई जाएगी रणनीति
अधिकारियों ने बताया कि 20 फरवरी को बोर्ड परीक्षा की कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों के साथ जरूरी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर नामित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें