फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लखनऊ, दिल्ली व अयोध्या के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 23 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भैया दूज व छठ पूजा में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। 30 अक्तूबर तक 15 अतिरिक्त बसों सहित 130 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग दिन यात्रियों की संख्या के अनुसार विभिन्न मार्ग पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। विभाग ने बहनों की सहूलियत को देखते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली, लखनऊ व अयोध्या की रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने जिले के विभिन्न मार्गों पर अभी तक 115 बसों का संचालन होता था। त्योहार के मद्देनजर 15 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। भैया दूज की वजह से बृहस्पतिवार को लखनऊ दिल्ली व अयोध्या के मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है।
इसके चलते गोंडा से लखनऊ रूट पर 28 की जगह 30 बसें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर इनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली के लिए नौ की जगह पर 10 बसें संचालित होंगी। वहीं अयोध्या रूट पर भी 28 की जगह 30 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


नई कार्ययोजना के अनुसार गोंडा-दिल्ली-गोरखपुर के लिए छह बसें, गोंडा-प्रयागराज के लिए दो बसें, गोंडा-पसका-वाराणसी के लिए दो बसें, गोंडा-कानपुर-उतरौला के लिए 15 बसें, गोंडा-बलरामपुर-कानपुर के छह बसें, गोंडा-कानपुर के लिए 16 बसें व गोंडा-उतरौला-लखनऊ के लिए 13 बसें चलाई जाएंगी। इन सभी बसों के फेरे आवश्यकता अनुसार बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें