फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनियमितता पर कार्रवाई, एक दुकान पर खाद की बिक्री रोकी

Fri, 17 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बभनजोत, छपिया और मनकापुर क्षेत्र में खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। एक विक्रेता के यहां अनियमितता मिलने पर उर्वरक बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान बभनजोत ब्लॉक के दौलतपुर ग्रांट स्थित अशोक कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर दुकान खुली मिली, लेकिन विक्रेता मौजूद नहीं था। उर्वरक कारोबार से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सका, जिससे टैगिंग की शिकायत की जांच नहीं हो सकी। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेता की बिक्री पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

हथियागढ़ स्थित बी-पैक्स, दीपमाला खाद भंडार, अमित किसान सहायता केंद्र और गौरा चौकी गन्ना समिति सहित छपिया के मसकनवा बी-पैक्स तथा मनकापुर के वर्मा खाद भंडार और गुप्ता खाद भंडार पर यूरिया का वितरण निर्धारित दर पर सामान्य रूप से होता मिला। मनकापुर गन्ना समिति पर निरीक्षण के दौरान यूरिया उपलब्ध नहीं मिला। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें