फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने तिलहन व मेंथा आयल समेत अन्य व्यापार में संगठित तरीके से कर चोरी करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। कर चोरी का खुलासा अयोध्या के विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में तिलहन, खली, मेंथा आयल, मूंगफली, राइस ब्रान आदि के व्यापार में संगठित तरीके से हो रही कर चोरी की शिकायत पर वाणिज्यकर मुख्यालय के निर्देश पर अयोध्या के विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारी इसकी जांच कर रहे थे।
जांच में खुलासा हुआ कि अमित ट्रेडिंग कंपनी जिसके मालिक अमित कुमार अग्रवाल है की फर्म समेत अन्य फर्मो ने 32 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी की है।
जिसपर असिस्टेंट कमिश्नर/डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर ने कोतवाली नगर में अमित ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अमित अग्रवाल के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि बुधवार को अमित ट्रेडिंग कंपनी के मालिक आरोपी अमित अग्रवाल को कोतवाल नगर आलोक राव ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें