गोंडा। बेसिक में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ख्याति अर्जित की है। एसपी और सांसद ने छात्राओं को सम्मानित कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की चार छात्राओं ने अपनी अलग-अलग विधा में कामयाबी हासिल की है। इस वजह से देश के पटल पर प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा का नाम दर्ज हो चुका है।
छात्रा सुप्रिया वर्मा ने मयूर आसन, काजल ने कुक्कुट आसन में महारत हासिल की है। वहीं बबली को एशिया और महाद्वीप की पूरी जानकारी है। प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में एक समारोह में सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करें और उस पर पूरी तरह ध्यान करें।
कहा कि कम उम्र मे इतना बड़ा रिकार्ड बनाया गया है। जो गोंडा जिले के लिए गौरव का विषय है। मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने शिक्षा की ज्योति को खूब बिखेरा है।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजीव रस्तोगी, डॉ. ओपी मिश्रा, महेश नारायण तिवारी, शिक्षक अरुण मिश्रा, सुशील अग्रहरि, जगत नारायण राजभर, मुनिषा वर्मा, राकेश यादव, शत्रुघ्न द्विवेदी, राघवेंद्र द्विवेदी व सन्त बक्श सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मौर्य ने किया।