गोंडा। नगर पालिका परिषद ने शहर के नालों के सिल्ट निकालने के लिए जेम पोर्टल से मशीन की खरीद की है, लेकिन यह मशीन नाले-नालियों से सिल्ट नहीं निकाल पा रही है। मशीन सिर्फ पॉलीथिन ही निकाल रही है। यह आरोप बड़गांव वार्ड के सभासद शेष चौरसिया और रानीबाजार के सभासद विशाल अग्रवाल ने लगाया है।
सभासदों ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई के लिए मशीन की खरीद में भारी अनियमितता बरती गई है। वहीं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अवर अभियंता अर्चना ने बताया मशीन की खरीद जेम पोर्टल से की गई है। मशीन नालों की ठीक तरह से सफाई कर रही है, सिल्ट निकालने में भी कामयाब है। सभासदों का आरोप निराधार है।