फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। बनगवां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में सीओ सदर के आदेश पर थाना खोड़ारे में आरोपी पति और देवर के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनगवां गांव की रहने वाली हदीबुन्निशा ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले बनगवां निवासी ऐश मोहम्मद के साथ हुई थी। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास मिला था। जिसमें वह अपने पति एश मोहम्मद के साथ रहती थी। हदीबुन्निशा का आरोप है कि उसके पति ने कुछ दिन पहले उसे बताए बगैर चोरी चुपके से दूसरी शादी कर ली।
बताया कि 13 अक्तूबर 2018 को देर रात तकरीबन आठ बजे पति ऐश मोहम्मद अपने सगे भाई रईस के साथ घर पहुंचे और उसे मारपीटकर कपड़े व गहने छीन लिए। यही नहीं आवास में जबरन ताला लगाकर उसे घर से निकाल दिया। बताया कि गांव के लोगों को एकत्र कर पंचायत भी कराई। मगर पति और उसका भाई नहीं माने। हदीबुन्निशा ने सीओ सदर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर थाना खोड़ारे में पति ऐश मोहम्मद व देवर रईस के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें