फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराता मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के चमसुहा निवासी सात वर्षीय बालक का शव बारह फाटक के पास सरयू नदी में उतराता पाया गया। बीते मंगलवार को अंकुश मिश्रा गाय चराने के लिए गया था। बारह फाटक के पास नदी में नहाने चला गया और डूब गया। परिजनों ने देर शाम तक उसके वापस न होने पर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार को लापता बालक का शव नदी में उतारता देखा गया। परिजनों की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घर में कोहराम मच गया। बालक की मां मीना ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। अपने बच्चों के साथ किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें