फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्धा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग पर नागनाथ पुरवा के पास मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने एक वृद्धा व बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। वृद्धा व बाइक सवार युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बालिका की स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की एक साथ मौत से तीनों घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के डिक्सिर गांव का रहने वाला मायाराम (35) किसी काम से बाइक से मंगलवार सुबह वजीरगंज गया था। वहां से डुमरियाडीह होते हुए तरबगंज की ओर बाइक से आ रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नागनाथ पुरवा के पास शांति (60) निवासी मझगंवा व शुभी (12) निवासी नागनाथ पुरवा को टक्कर मार दी। जिससे शांति की मौके पर मौत हो गई। शांति व शुभी को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मायाराम कुछ दूरी पर जाकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिससे सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी भी मौत हो गई।
हादसे के दौरान दौड़े आस-पास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल शुभी को कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि नागनाथ पुरवा में शुभी का घर डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग पर सड़क किनारे है। शुभी घर के बाहर खेल रही थी, तभी बाइक सवार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे की सूचना पर पहुंची तरबगंज पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम को भेजा है। हादसे में तीन लोगों की एक साथ मौत से तीनों घरों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष तरबगंज संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें