फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। गोकरन शिवाला मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास रविवार देरशाम दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहगढ़ के मजरा इच्छा पुरवा निवासी अली हुसैन कान में बिना हेलमेट हेडफोन लगाकर तेज रफ्तार में जा रहा था। तभी घर को लौट रहे बाइक सवार नानू लाल (55) पुत्र रामपति निवासी देवरिया कला को टक्कर मारी दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल नानू लाल को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भोला शंकर ने बताया कि आरोपी बाइक सवार अली हुसैन को पकड़ लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें