फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ व बारिश से जर्जर 35 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बाढ़ व बारिश से 35 जर्जर सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है। डीएम ने सर्वे कराकर इन सड़कों की सूची शासन को भेजी थी। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जहां जलभराव कम है, वहां की सड़कों का चिन्हांकन हो गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों के मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों के क्षतिग्रस्त के स्थिति का सर्वे हो रहा है। जैसे-जैसे रिपोर्ट आएगी, मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लगातार बारिश से हुए जलभराव और फिर बाढ़ से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पूरे जिले के साढ़े छह सौ गांवों में बाढ़ की स्थिति है। अभी जलभराव नहीं है, वहां की रिपोर्ट विभाग ने तैयार की है। जिसमें 35 सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
माह नवंबर के पहले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद सड़कों के मरम्मत का कार्य शुरू होगा। अभी भी बाढ़ है उनका सर्वे होगा और फिर उन सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार का कहना है कि सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़कों के लिए मांगे गए टेंडर
जिले में जर्जर हुई सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें मंगलनगर, पूरे बहोरी, दुबहा बाजार, कटुआनाला, बालपुर - परसपुर से चंदापुर, मनकापुर से पहाडापुर, राजपुर, लंबरदारपुरवा, नकहाबसंत, बोधियानपुरवा, पड़रिया, नरायनपुर माझा, टेढ़ीडीहा, बसंतपुर, जहांगिरवा, लालेमऊ, बहुवनमदार माझा, मोहम्मदपुर, गोकर शिवाला, कटरा नयनडीहा, कौडिया- अशोकपुर, भुड़कुड़ा, देवा पसिया, हलधरमऊ गद्दोपुर, चचरी माझा, प्रहलादगंज, नरायनपुर साल, पसकापुल का एप्रोच, कचनापुर, करईनाला, रेक्सडिया संपर्क मार्ग का मरम्मत होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें