फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-3-गोंडा में करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर निंदूरा गांव में ग्रामीणों को समझाती पुलिस। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर क्रेन ने एक महिला को रौंद दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक की पिटाई की। वाहन को जलाने की कोशिश हुई, लेकिन तब तक मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को छुड़ाया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इधर, वाहन जलाने की जिद पर अड़े लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद पहुंची कटरा बाजार थाने की फोर्स ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर ग्राम निंदुरा जोगिनपुरवा के सामने की है। ग्राम निंदूरा के मजरा जोगिनपुरवा के निवासी सलामुद्दीन की पत्नी जफरुलनिशा (52) सड़क पार कर रही थी। इसी बीच करनैलगंज की तरफ से पहुंचे क्रेन की चपेट में आकर जफरुलनिशा की मौके पर ही मौत ही गई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोग चालक की पिटाई करने लगे तथा वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डायल 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो चालक को छुड़ाने में पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। फिर भी पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर करनैलगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चालक को काफी चोटें आई हैं। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया जो करीब एक घंटे तक चलता रहा।
पुलिस से झड़प व ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए मौके पर कटरा बाजार थाने की भारी फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्रेन चालक ने नाम राहुल निवासी दुरगोंड़वा थाना परसपुर बताया। थानाध्यक्ष कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्रेन को कब्जे में लिया गया है। महिला के पुत्र अलीमुद्दीन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घायल चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें