फोटो-7-ोंडा में करनैलगंज के कुर्था गांव में पलटा ट्रैक्टर।-संवाद
- फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। कुर्था गांव में रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर गोबर की खाद ले जाते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान चालक की मौत हो गई। किसान के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी देशराज यादव (35) रविवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गोबर की खाद लादकर खेत में डालने जा रहे थे। खेत के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को जोड़ने वाला बैंड अचानक टूटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। देशराज की ट्रैैक्टर के नीचे दब गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने देशराज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।