फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर पांच अफसरों से जवाब तलब

Tue, 15 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस से बिना सूचना अनुपस्थित पांच अधिकारियों से मंडलायुक्त ने स्पष्टीकरण तलब किया है तथा डीएम ने अपात्र को पट्टा करने के आरोप में बेलवाभानपुर के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा एक फरियादी के साथ अभद्रता करने के आरोप में दो लेखपालों के खिलाफ जांचकर कार्यवाही करने के आदेश एसडीएम सदर को दिए हैं। अधिकारियों के खिलाफ यह कार्यवाही तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के दौरान हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस के अवसर मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित एवं डीआईजी अचानक तहसील सदर पहुंचे। तहसील पहुंचकर मंडलायुक्त ने अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो ज्ञात हुआ कि जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम, खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी व नगर क्षेत्र और सहायक निदेशक रेशम अनुपस्थित पाए गए। मंडलायुक्त ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।

तहसील दिवस में डीएम ने न्यायालय के आदेश के बाद पैमाइश कर नसब कराए गए पत्थरों के उखाड़ने की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि पिछले छह माह में जिन-जिन स्थानों पर कोर्ट के आदेश से पत्थर नसब कराए और वे दबंगों द्वारा उखाड़ दिए गए हैं, उन सब की सूची उपल्बध कराएं और ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही करें।
विज्ञापन


बेलवाभान निवासी बृजेन्द्र नाथ ने बताया कि लेखपाल द्वारा जानबूझकर पात्र के बजाय दूसरे को पट्टा कर दिया गया है। इस प्रकरण पर डीएम ने तत्काल लेखपाल को हटाने के आदेश एसडीएम सदर को दिए। वहीं तहसील दिवस में शिकायत करने आए फरियादी छजवा मोतीगंज निवासी धनलाल ने डीएम से शिकायत किया कि लेखपाल ज्ञानचंद्र भारती ने उसका प्रार्थनापत्र लेखपाल बद्री प्रसाद को दे दिया।

लेखपाल बद्री ने फरियादी के साथ अभद्रता की। इससे नाराज डीएम ने पीड़ित का बयान दर्ज कर दोनों लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए हैं। तहसील दिवस में तालाबों पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिस पर डीएम ने सभी लेखपालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। तहसील दिवस पंजिका का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि जिले में प्राप्त शिकायतों में से 95 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

चारों तहसीलों में क्रमश: सदर में 47, करनैलगंज में 120, तरबगंज में 77 एवं मनकापुर में 88 शिकायतों सहित कुल 332 शिकायतें लंबित पाईं गईं। मंडलायुक्त ने लंबित सभी शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। तहसील दिवस के अवसर पर डीएम आशुतोष निरंजन सहित एसपी सुधीर सिंह, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, डीएफओ टी. रंगाराजू, तहसीलदार सदर, पीडी वीरपाल, डीसी मनरेगा अशोक मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें