फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे कई एटीएम, भटकते रहे लोग

Mon, 14 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बंद पड़़ा एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई करेंसी की कमी से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुराने नोट बंद होने से लोगों को बाजार में जरूरत के सामान नहीं मिल रहे हैं। कारोबारी पांच सौ व एक हजार रुपये के पुराने नोट लेने से इंकार कर रहे हैं। सोमवार को बैंकों के बंद होने के चलते लोगों के पुराने नोट नहीं बदले जा सके। अपने खातों से पैसा निकालने के लिए एटीएम पर दिन भर भीड़ जुटी रही। कई बैंकों के एटीएम सोमवार को खुले ही नहीं। 
विज्ञापन


दुकानदार राम कुमार, राजेंद्र गुप्ता, सागर, भोला, अशरफ व दिनेश ने बताया कि 500 व 1000 के पुराने नोट बंद होने के चलते बाजारों की रौनक खत्म हो चुकी है। ग्राहक बाजारों में सामानों की खरीदारी के लिए आते तो हैं लेकिन 500 व 1000 के नोट बंद होने के चलते सामान नहीं मिल रहा है।

इन दुकानदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बदलने के फैसले की सराहना भी की। इन लोगों का कहना है कि नोट बंद होने से कालेधन पर अंकुश लगेगा और देश में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों पर ही रोक लगेगी।
विज्ञापन


सोमवार कंो जिले में सुबह एटीएम तो चले लेकिन थोड़ी ही देर में जवाब दे गए। कई एटीएम पर लगी लंबी लाइनों में पैसा न मिलने पर लोग बैरंग लौट गए। कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र, इमामुद्दीन, राज कुमार, दिलीप, मंजीत कुमार, बलदेव व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह से ही पैसा निकालने के लिए एटीएम के बाहर लाइन में खड़े थे। कुछ देर बाद वहां पैसा खत्म हो गया और भुगतान नहीं हो सका।

भुगतान न होने से घर के तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। एलडीएम आरवीएस राजपूत ने बताया कि सभी एटीएम पर 100 के नोट रखे जा रहे हैं। नोट की कमी के चलते अभी समस्या आ रही है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी और लोगों को लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें