फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए वरदान होगी अभ्युदय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए वरदान होगी। सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस के लिए प्रतिभाशाली गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 16 फरवरी से योजना का शुभारंभ होगा। यह बातें गुरुवार को आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने कहीं।
विज्ञापन

आयुक्त ने योजना के क्रियान्वयन के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नानपारा सूरज पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपर आयुक्त न्यायिक आरसी शर्मा को सदस्य सचिव बनाया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग कार्य के संचालन के लिए शीघ्र कार्यालय की स्थापना की जाए।
संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे मेधावी व लग्नशील होते हुए भी इन परीक्षाओं की गुणवत्ता परक तैयारी नहीं कर पाते हैं। इससे इनकी प्रतिभाओं को उचित अवसर प्राप्त नहीं हो पाता है। आयुक्त ने कहा कि इस बात का प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का पंजीकरण हो जाए।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के प्रतिभावान तथा उत्साही विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व साक्षात्कार प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण की तैयारी के लिए मंडल मुख्यालय पर तीन प्रशिक्षण केन्द्र खोले जा रहे हैं। यह तीन केन्द्र लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान में संचालित होंगे।
बैठक में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने तैयारियों की जानकारी दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे, अपर आयुक्त आरसी शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, उप निदेशक सूचना डॉ. राजेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें