फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक बिस्वा में 28 किलो 800 ग्राम धान की हुई पैदावार

Tue, 27 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चिश्तीपुर में धान की क्रॉप कटिंग कराते सीडीओ दयानंद प्रसाद। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
मोतीगंज। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने सोमवार को झंझरी ब्लॉक के चिश्तीपुर गांव में किसान मुंशीलाल यादव के खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराई। एक बिस्वा खेत में 28 किलो 800 ग्राम धान की पैदावार दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने किसानों को उन्नत बीज, समय पर खाद-पानी और वैज्ञानिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन होता है, जिसके आधार पर फसल बीमा, मुआवजे और सरकारी योजनाओं से जुड़े आंकड़े तय किए जाते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को आंकड़े पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर कीर्तिमान सिंह तोमर, ग्राम प्रशासक लईक अहमद उर्फ पुत्तन, सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, लेखपाल प्रवीण कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें