फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चमदई नदी पर बनेगा तीन लेन का पुल

Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर चमदई के जर्जर पुल से आवागमन करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
मोतीगंज/गोंडा। दर्जीकुआं-मनकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमदई नदी पर लंबे समय से संकरे पुल के कारण हो रही दिक्कतों से जल्द राहत मिलने वाली है। शासन स्तर से 16.77 करोड़ रुपये की लागत से तीन लेन के पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

कहोबा चौकी के पास स्थित मौजूदा पुल काफी संकरा है, जिससे आमने-सामने से वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में नए पुल की मांग लगातार उठ रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, नया पुल करीब 22.5 मीटर लंबा होगा। इसमें तीन लेन के साथ दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल राहगीरों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। पुल बनने से मनकापुर, सादुल्लानगर, गौरा चौकी, मसकनवा और बस्ती आने-जाने वाले लोगों का यातायात सुगम हो जाएगा। खासतौर पर मिल सीजन के दौरान लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जारी होते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस तक फोरलेन सड़क का प्रस्ताव
कचहरी स्टेशन से सर्किट हाउस तक करीब 3.2 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 23.29 करोड़ का ये प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अधिशासी अभियंता सुरेश राम ने बताया कि ये सड़क करीब सात मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें