फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

Fri, 05 Sep 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह के साथ बैठक कर पुलिस चौकी के लिए स्थान चयनित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज व तीमारदार आते हैं। 300 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। आए दिन डॉक्टरों व तीमारदारों में झड़प होती है। मरीजों के पर्स, मोबाइल व बाइक चोरी होना तो आम बात है। डॉक्टरों व मरीजों की सुरक्षा व दलालों पर नियंत्रण के लिए परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जहां 24 घंटे सशस्त्र पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र के बगल में खाली पड़े कमरे को पुलिस चौकी के रूप में तब्दील किया जाएगा। वहां शौचालय व पेयजल की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके साथ ही इमरजेंसी के सामने खाली पड़े स्थान पर पुलिस बूथ भी बनाया जाएगा।
अभी तक मेडिकल कॉलेज में किसी की मौत होने पर अस्पताल का कर्मचारी लिखित सूचना लेकर कोतवाली जाता है। अस्थायी चौकी का निर्माण होने से पुलिस को सूचना देना आसान होगा। मरीज व तीमारदारों को चोरी की शिकायत दर्ज कराने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें