मुजेहना। धानेपुर होते हुए उतरौला जा रहा एक पेट्रोल टैंकर मंगलवार को आग का गोला बनने से बच गया। लोगों ने टैंकर के पिछले पहिये में आग लगी देखी तो हरकत में आए। लोागों ने फौरन टैंकर को रुकवाया और आग बुझाई।
मुख्यालय के बहराइच रोड स्थित पेट्रोलियम डिपो से मंगलवार को एक टैंकर पेट्रोल लेकर उतरौला के लिए रवाना हुआ था। धानेपुर-उतरौला मार्ग पर कस्बा धानेपुर में अचानक टैंकर के पिछले पहिए में आग लग गई और धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगीं।
मगर टैंकर चालक को इसका पता नहीं चला और वह टैंकर लेकर उतरौला की ओर बढ़ता रहा। कस्बा धानेपुर में पहुंचने पर जब लोगों ने टैंकर में आग लगी देखी तो उसे रुकवाकर आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।