गोंडा। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे गोरखपुर से उधना के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। 05017 नंबर की यह ट्रेन 29 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे गोंडा से गुजरेगी। इसके बाद बाराबंकी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन गोरखपुर से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद से 08:17 बजे, बस्ती से 08:50 बजे छूटने के बाद गोंडा से सुबह 10 बजे रवाना होगी। इसके बाद बाराबंकी से 11:27 बजे, बादशाहनगर से 12:02 बजे और ऐशबाग से 12:40 बजे छूटेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए अगले दिन सुबह 11:50 बजे उधना पहुंचेगी। एकल यात्रा के लिए संचालित इस ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)